{"_id":"6ac65e6532adc1de5000c623","slug":"video-sp-workers-took-to-streets-to-protest-arrest-of-sp-chief-akhilesh-yadav-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई, मथुरा में पैदल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई, मथुरा में पैदल मार्च निकाला
दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को मथुरा में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने विकास बाजार से होलीगेट तक हाथों में ज्ञानेश कुमार की फोटो लेकर पैदल मार्च निकाला। वहीं धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन में सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की। वहीं अखिलेश यादव के समर्थन में और मोदी सरकार एवं चुनाव आयुक्त के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के सभी निवर्तमान पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मयंक यादव, अंबेडकर वाहिनी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष फरमान खान, वसीम कुरैशी, देवकीनंदन कश्यप, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के निवर्तमान शहर अध्यक्ष मनीष आजाद, हप्पू यादव, समीर पहलवान, सोनू कुरैशी, भगवती चतुर्वेदी, सतीश पटेल, संगम यादव, अभिषेक पिंटू, दाऊ दयाल पंडा, नसरुद्दीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।