{"_id":"6ac666cee67e2f6bfe01f912","slug":"noida-international-airport-lucknow-bound-flight-delayed-by-nearly-three-hours-irate-passengers-remained-seat-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा: लखनऊ जाने वाली फ्लाइट तीन घंटे लेट, विमान के अंदर बैठे रहे नाराज यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा: लखनऊ जाने वाली फ्लाइट तीन घंटे लेट, विमान के अंदर बैठे रहे नाराज यात्री
Wed, 07 Oct 2026 09:06 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:06 PM IST
सार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली एक फ्लाइट के समय पर उड़ान न भरने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली एक फ्लाइट के समय पर उड़ान न भरने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फ्लाइट करीब तीन घंटे की देरी से रवाना हुई, जिससे यात्रियों में प्रशासन और एयरलाइन के प्रति गहरी नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस फ्लाइट को दोपहर करीब 3:05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी या अन्य कारणों से यह समय पर रवाना नहीं हो सकी। इस दौरान यात्री विमान के अंदर ही करीब तीन घंटे तक अपनी सीट पर बैठे रहे। लंबा इंतजार करने के बाद आखिरकार यह विमान शाम करीब 6:48 बजे रनवे से टेकऑफ हो पाया।
विज्ञापन
यात्रियों का आरोप है कि फ्लाइट के इतनी देर से उड़ान भरने का उन्हें कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया, जिससे उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों विमान के अंदर ही परेशानी झेलनी पड़ी। इस घटना को लेकर यात्रियों ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में देरी होने की मुख्य वजह तकनीक इश्यू रहा होगा।
Trending Videos
भोपाल जाने वाली फ्लाइट भी हुई लेट
इसी तरह भोपाल जाने वाली फ्लाइट संख्या-6ई7653 की निर्धारित समय शाम करीब 5ः20 बजे की थी, लेकिन वह अपने निर्धारित समय पर नहीं उड़ सका। यह विमान करीब शाम 6ः50 बजे एयरपोर्ट से उड़ा।