{"_id":"6b0171f7a05d7773fb04b358","slug":"video-second-consecutive-win-for-plenum-they-defeated-vrindavan-by-95-runs-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: क्रिकेट लीग में प्लेनम की लगातार दूसरी जीत, वृंदावन को 95 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: क्रिकेट लीग में प्लेनम की लगातार दूसरी जीत, वृंदावन को 95 रन से हराया
मथुरा में श्री किशोरी रमन वार्ष्णेय स्मृति जिला क्रिकेट लीग में प्लेनम स्पोर्ट्स अकादमी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वृंदावन क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में प्लेनम ने वृंदावन क्रिकेट अकादमी को 95 रन से हराया। जिला क्रिकेट संघ सचिव कमल चावला ने बताया कि टॉस जीतकर वृंदावन अकादमी ने पहले गेंदबाजी चुनी। प्लेनम ने निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट पर 246 रन बनाए। कप्तान हिमांशु अग्रवाल ने 82 और अमित पचेरा ने 51 रन की पारी खेली। दीपांशु अत्रि और राज चौहान ने 28-28 रन बनाए। वृंदावन की ओर से उदय वैष्णव ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वृंदावन की टीम 22.5 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। अंशुल शर्मा ने 49 और मनमोहन तोमर ने 26 रन बनाए। प्लेनम की ओर से दीपांशु अत्रि ने चार, प्रियांशु चौधरी ने तीन और पवन शर्मा ने दो विकेट लिए। 82 रन की पारी खेलने वाले हिमांशु अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर अनिल आहूजा और कमल तेजवानी रहे, जबकि स्कोरिंग गौरव जादौन ने की। इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित और अशोक कैंथवास मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।