{"_id":"689a084f57b33295a70c012a","slug":"video-rld-leaders-reacted-sharply-to-statement-of-cabinet-minister-chaudhary-laxminarayan-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'मंत्री लक्ष्मीनारायण खो चुके हैं मानसिक संतुलन...', रालोद नेताओं ने किया पलटवार; सरकार से बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'मंत्री लक्ष्मीनारायण खो चुके हैं मानसिक संतुलन...', रालोद नेताओं ने किया पलटवार; सरकार से बर्खास्त करने की मांग
मथुरा में रालोद नेता और पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने सरकार से उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा के कैबिनेट मंत्री चाैधरी लक्ष्मीनारायण द्वारा रालोद के गठबंधन से भाजपा का बंटाधार होने के बयान पर रालोद नेताओं ने पलटवार किया। सोमवार को रालोद ने बैठक बुलाई और मंत्री के बयान पर विरोध दर्ज कराया। रालोद नेता तेजपाल सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रालोद के गर्भ से पैदा हुए हैं, वह उनकी जननी है। उन्होंने बिना सोचे समझे यह बयान दिया है। भाजपा को भी उन्होंने नहीं बख्शा। पूर्व मंत्री ने कहा कि सहयोगी पार्टी होते हुए भी मंत्री जी गठबंधन धर्म को निभाना नहीं जानते हैं और अपनी पार्टी को भी नहीं बख्शते हैं। उन्होंने ऐसे मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।