{"_id":"6ac8aaa3b77da50f4a0a095e","slug":"video-premanand-maharaj-advises-disciples-to-stay-silent-and-composed-amid-criticism-and-insults-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि निंदा और तिरस्कार को भगवान की कृपा मानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि निंदा और तिरस्कार को भगवान की कृपा मानें
वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने साधकों और शिष्यों को विरोध होने पर संयम बरतने और चुप रहकर परिस्थितियों का सामना करने की सीख दी है। उन्होंने संदेश दिया कि जब समाज में अपमान, निंदा और तिरस्कार का सामना करना पड़े तो उसे भी भगवान की कृपा के रूप में स्वीकार करना चाहिए। संत की सीख से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, संत प्रेमानंद महाराज शिष्य रसिक दुलारी प्रकरण के बाद पहली बार केलिकुज आश्रम पहुंचे। यहां साधकों एवं शिष्यों को यह महत्वपूर्ण सीख दी। उन्होंने समझाया कि जीवन में विपरीत परिस्थितियां आने पर व्यक्ति को धैर्य नहीं खोना चाहिए। दूसरों के विरोध या आलोचना का जवाब देने के बजाय अपने आचरण, साधना और भक्ति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अपमान के समय भी मन को शांत रखना और अहंकार से दूर रहना साधक के लिए महत्वपूर्ण है।
रसिक दुलारी प्रकरण के बाद संत प्रेमानंद महाराज के केलीकुंज आश्रम पहुंचने के बाद उनका संबंधित वीडियो सामने आया है। इसके बाद उनके उपदेश को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।