{"_id":"6ade28d150808aa59d0b59ef","slug":"video-mathura-barsana-two-year-old-girl-pallavi-death-body-exhumed-postmortem-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"चिकसोली में बच्ची की रहस्यमयी मौत, दफनाने के बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र से निकलवाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकसोली में बच्ची की रहस्यमयी मौत, दफनाने के बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र से निकलवाया शव
जिस उम्र में बच्चा मां की गोद में खुद को सबसे सुरक्षित महसूस करता है, उसी उम्र में दो साल की पल्लवी की रहस्यमयी मौत ने यूपी के बरसाना स्थित चिकसोली गांव में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पिता चेता की बेटी पल्लवी की मौत के बाद परिजनों ने शव को दफना दिया था। बाद में सोशल मीडिया पर बच्ची की मां बबीता पर उसे पानी से भरे नीले ड्रम में डालने के आरोप सामने आए। मामला चर्चा में आने के बाद एक ग्रामीण ने पुलिस सहायता नंबर 112 पर सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची, लेकिन तब तक मासूम को दफनाया जा चुका था। अब जिलाधिकारी के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र से शव निकलवाया गया है। आखिर पल्लवी की मौत कैसे हुई? क्या यह पानी से भरे ड्रम में गिरने का हादसा था या मौत की वजह कुछ और है? इन सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।