{"_id":"6addd2dafbf4b7d31303507c","slug":"video-indian-youth-congress-national-president-udaybhanu-chib-receives-a-grand-welcome-in-bahadurgarh-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब का बहादुरगढ़ में जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब का बहादुरगढ़ में जोरदार स्वागत
रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब बहादुरगढ़ पहुंचे। शहर की एचएल सिटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर चिब ने हरियाणा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की सक्रियता की सराहना करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
चिब ने बताया कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस रैली में 10 लाख लोग एकत्रित होंगे, जिसमें हरियाणा से 3000 युवा पहुंचेंगे। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।
चिब ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनहित के मुद्दे उठाने वाले युवाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने इस पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि युवा कांग्रेस ऐसे दमन के आगे झुकने वाली नहीं है और जनता की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक कंपनी की तरह शासन कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता बरकरार रखने के लिए भाजपा को ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का सहयोग मिला हुआ है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत हानिकारक है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता वेद प्रधान, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सीटू बराही, शहरी ब्लॉक अध्यक्ष कमल अरोड़ा, नवनियुक्त जिला युवा प्रधान पंकज फौगाट, बहादुरगढ़ विधानसभा युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, आसौदा ब्लॉक अध्यक्ष रोहित खत्री, मांडोठी ब्लॉक अध्यक्ष सन्नी सैनी, वरुण राठी, राजेश कलसन, मोहित सहरावत, रविंद्र दलाल,अमित खत्री, अंकित खत्री, विशाल, यतिन सचदेवा, मनीष परनाला, यवन, मोहित, रोहित आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।