{"_id":"6aec90bb8d27b6254b067fad","slug":"video-markets-bustle-with-diwali-shopping-women-engage-in-festive-purchases-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दीपावली पर ग्राहकों से गुलजार हुए बाजार, खरीदारी में जुटीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दीपावली पर ग्राहकों से गुलजार हुए बाजार, खरीदारी में जुटीं महिलाएं
दीपावली नजदीक आते ही मथुरा के बाजारों में त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी है। होली गेट, छत्ता बाजार, चौक बाजार और कृष्णानगर में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की आवाजाही बनी हुई है। कहीं महिलाएं साड़ियों और सूट के नए डिजाइन पसंद कर रही हैं तो कहीं घर की सजावट के लिए बंधनवार, रंगोली और झालर खरीदने में व्यस्त हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगे सामानों की सजावट और ग्राहकों की चहल-पहल से बाजार गुलजार हैं। महिलाएं दीपावली पर घर को नया रूप देने के लिए मुख्य द्वार, पूजा स्थल और बैठक की सजावट के सामान पसंद कर रही हैं। बाजार में रंग-बिरंगी बंधनवार, आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियां, सजावटी झालर और रंगोली के रेडीमेड सेट की जमकर खरीदारी की गई।कपड़ों की दुकानों पर भी खूब भीड़ है। महिलाएं साड़ी, सूट, कुर्ती और इंडो-वेस्टर्न परिधानों के नए कलेक्शन देख रही हैं। त्योहार पर पहनने के लिए पसंदीदा रंग और डिजाइन के कपड़े खरीदने के साथ बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी खरीदारी हो रही है। दुकानदार ग्राहकों को नए डिजाइन और अलग-अलग रेंज के विकल्प दिखाने में जुटे हैं। धनतेरस और दीपावली तक बाजारों में खरीदारी का उत्साह और बढ़ने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।