{"_id":"6b0268b4d199a7a883007d90","slug":"video-lights-camera-action-banned-on-the-railways-railway-staff-to-face-action-if-they-film-reels-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रील बनाई तो नपेंगे रेलकर्मी, जारी की गई एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रील बनाई तो नपेंगे रेलकर्मी, जारी की गई एडवाइजरी
अब रेलवे की वर्दी पहनकर रील बनाना भारी पड़ेगा। ड्यूटी के दौरान कैमरा ऑन करने वाले कर्मचारियों और रेलवे परिसर को स्टूडियो बनाकर कमाई करने वालों के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने साफ संदेश दे दिया है, बिना इजाजत शूटिंग की तो अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है। सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के चक्कर में सुरक्षा से समझौता अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। ड्यूटी के दौरान रील बनाने और वीडियो डालने के बढ़ते चलन पर उत्तर मध्य रेलवे ने सख्त रुख अपनाया है। जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि इससे कर्मचारियों का ध्यान भटकता है और रेल परिचालन की सुरक्षा पर सीधा असर पड़ सकता है। नियम तोड़ने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। यह नीति आगरा, झांसी और प्रयागराज मंडल में लागू की गई है। आगरा मंडल के अंतर्गत आने वाले मथुरा जंक्शन और कोसीकलां स्टेशन के कर्मचारियों पर भी ये निर्देश लागू होंगे। आस्था की नगरी मथुरा-वृंदावन में मंदिरों और आराध्य के गुणगान वाले वीडियो व रील बनाने का चलन खूब है। ऐसे वीडियो बनाने वाले अधिकतर लोग स्थानीय लोगों या कर्मचारियों से ब्रजभाषा में बातचीत कराना पसंद करते हैं। स्टेशन परिसर में भी कई जगह शूटिंग होती दिख जाती है। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का रील बनाना सुरक्षा के लिहाज से खतरा माना गया है। रेलवे परिसर या उपकरणों का इस्तेमाल कर व्यावसायिक वीडियो बनाने के लिए सक्षम अधिकारी से लिखित अनुमति लेनी होगी और निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। बिना अनुमति ऐसा करने पर सेवा आचरण नियमावली, 1966 के नियम-15 के तहत कार्रवाई हो सकती है। यानी स्टेशन, प्लेटफॉर्म या ट्रेन के भीतर ड्यूटी के समय वीडियो बनाकर कमाई का जरिया बनाने वालों की अब खैर नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।