{"_id":"6a70c2c0b6253aedc30b13a4","slug":"video-food-department-team-gets-four-thousand-kg-of-peda-destroyed-in-mathura-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गंदगी में बन रहे मथुरा के पेड़े, खाद्य विभाग की टीम ने 4100 किलो कराए नष्ट; जांच के लिए भेजे नाै सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गंदगी में बन रहे मथुरा के पेड़े, खाद्य विभाग की टीम ने 4100 किलो कराए नष्ट; जांच के लिए भेजे नाै सैंपल
मथुरा के वृंदावन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रुक्मिणी विहार स्थित एमवीडीए के फ्लैट सहित कई स्थानों पर गंदगी में बड़ी मात्रा में भंडार किए जा रहे पेड़े एवं मिल्क केक को नष्ट कराया। इसके अलाव कई क्षत्रों में घेवर एवं मिठाई के नमूने लिए। टीम की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हलचल मच गई। वहीं बलदेव में भी टीम ने दुकानों में मिठाई के नमूने लिए। नष्ट कराई मिठाई की कीमत लगभग 6.27 लाख रुपये बताई जा रही है। सोमवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने रुक्मिणी विहार के सेक्टर-3 स्थित एमवीडीए ब्लाक 23 में किराये पर ले रखे फ्लैट में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे पेड़े के 4 और मिल्क केक का 1 नमूना लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक मिठाई कारोबारी के मकान पर छापा मारकर वहां बोरों पर एफएसएस एक्ट 2006 के तहत आवश्यक विवरण अंकित न होने के कारण मौके पर मौजूद लगभग 4000 किलो पेड़ा और 100 किलो मिल्क केक को जेसीबी की मदद से जमीन में गड्ढा कर नष्ट कराया, जिसकी कीमत लगभग 6.15 लाख आंकी जा रही है।अधिकारियों ने बताया कि मिठाई कारोबारी ने किराये पर फ्लैट लेकर यहां गोदाम बना रखा था। जो कि आगामी त्योहार पर माल खपाने वाला था। इसके बाद टीम ने सुनरख बांगर में मिठाई कारोबारी के गोदाम में छापा मारकर पेड़ा, मिल्क केक और खोआ का 1-1 नमूना संग्रहित किया। यहां भी गंदगी में रखे लगभग 100 किलो पेड़ों को नष्ट कराया गया। जिनकी कीमती लगभग 12 हजार रुपये आंकी जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह कुशवाह ने बल्देव स्थित दुकान से घेवर का एक नमूना लिया। टीम ने कुल 9 नमूने सील कर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए हैं। खाद्य अधिकारियों का कहना है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विक्रेताओं और मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापामार कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, अरुण कुमार, जितेंद्र सिंह, राम नरेश, दिनेश कुमार भारती और रीना शर्मा आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।