फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   body of married woman was found hanging from noose day before Karva Chauth in mathura

करवाचाैथ से पहले विवाहिता की माैत: बाथरूम में इस हाल में मिली लाश, भाग गए ससुराली; सिपाही पति पर गंभीर आरोप

Wed, 28 Oct 2026 09:54 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 28 Oct 2026 09:54 PM IST
सार

यूपी के मथुरा जिले में विवाहिता का करवाचाैथ से एक दिन पहले शव मिला। शव बाथरूम में फंदे से लटका हुआ था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
body of married woman was found hanging from noose day before Karva Chauth in mathura
Crime Demo - फोटो : Crime Demo

विस्तार

मथुरा के मोतीनगर, बालाजीपुरम में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे 25 वर्षीय मोना का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग भाग गए। सूचना पर मायके पक्ष के लोग और थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, फील्ड यूनिट ने घटना के साक्ष्य एकत्रित कर किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मोतीनगर, बालाजीपुरम के ही निवासी लालवीर सिंह ने थाने में दी शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी मोना की शादी करीब पांच साल पहले अर्जुन सिंह से हुई थी। दंपती की दो बेटियां दो वर्षीय कृति और एक वर्षीय लवन्या हैं। अर्जुन मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। लालवीर सिंह ने बताया कि शादी में करीब 22 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसमें 15 लाख रुपये नकद और अन्य घरेलू सामान शामिल था। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में बड़ी कार की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


 
Trending Videos

मांग पूरी नहीं होने पर मोना को प्रताड़ित किया जाता था। इसके लिए उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। मोना का मायका भी ससुराल के पास में ही है। उन्होंने बताया कि बेटी कुछ महीने से मुजफ्फरनगर में पति के साथ ही रह रही थी। यहां पर झगड़ा होने के बाद अर्जुन कार से मोना को घर के पास चौराहे पर छोड़कर चला गया। इसके बाद से ही वह मायके में रह रही थी।

25 अक्तूबर को ससुराल पक्ष मोना को विदा कराने और मनाने के लिए उनके घर पहुंचा था। आरोप है कि उसे अच्छे से रखने का भरोसा देकर ससुराल ले जाने की बात कही गई थी। इसके बाद 27 अक्तूबर को मोना ने फोन पर अपनी बड़ी बहन को बताया कि ससुरालीजन उसके पिता की बातों से नाराज हैं और उसे मारने की योजना बना रहे हैं।

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अर्जुन ने मोना के भाई नमन को फोन कर कहा कि अब उनका हिसाब बराबर हो गया है और वह मोना का शव ले जाएं। इसके बाद परिजन को उसकी मौत की जानकारी मिली। उन्होंने मोना की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी दोनों धेवतियों को भी पता नहीं है। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर मिल गई है। इस मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed