{"_id":"6ac3e5886ffac26c020a6f2f","slug":"video-fire-breaks-out-at-cosmetic-center-in-vrindavan-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वृंदावन में कॉस्मेटिक सेंटर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वृंदावन में कॉस्मेटिक सेंटर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
मथुरा के वृंदावन नगर की गौरा नगर कॉलोनी स्थित श्री जी ब्यूटी केयर एंड कॉस्मेटिक सेंटर में सोमवार शाम अचानक आग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। दुकान स्वामी मोहन लाल कुशवाह ने बताया कि घटना करीब शाम 6:30 बजे की है। अचानक दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा कॉस्मेटिक और ब्यूटी केयर से संबंधित सामान, फर्नीचर सहित अन्य सामग्री जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि कॉलोनी की छोटी सड़कों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में आने में दिक्कत होती है। प्रशासन को कॉलोनी के मुख्य मार्ग को चौड़ा करना चाहिए। स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते आग को समय रहते काबू में कर लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और मकानों तक आग फैलने से बच गई। उन्होंने बताया कि आग से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सीओ वृंदावन सिंह ने बताया कि आग लगने की घटना संज्ञान में आई है, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है, पीड़ित नुकसान का आकलन कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।