{"_id":"6902282a498dfd443c096430","slug":"video-farmers-are-worried-due-to-non-availability-of-dap-2025-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डीएपी नहीं मिलने से किसान परेशान, कर्मचारियों पर लगाया मिलीभगत करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डीएपी नहीं मिलने से किसान परेशान, कर्मचारियों पर लगाया मिलीभगत करने का आरोप
मथुरा के कोसीकलां में डीएपी की कमी के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को रात भर जागने के बाद भी डीएपी नहीं मिल पा रही है। इससे फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। किसान रामदेव, सीताराम, हरे किशन का आरोप है कि मंडी समिति में सहकारी क्रय विक्रय समिति पर लिस्ट में नाम अंकित करा रहे हैं, फिर भी कर्मचारियों की मिलीभगत से नाम हटा दिए जाते हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि सर्वर न आने का हवाला देते हुए मशीन को बंद कर देते हैं। अंगूठा न लगने से डीएपी नहीं देते। किसान अपने नंबर के इंतजार में सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। उन्होंने सहकारी क्रय विक्रय समिति के अधिकारियों पर जानबूझकर अपनों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।