फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

नोबेल पुरस्कार 2026: कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन को साहित्य का सम्मान, साहसिक और कल्पनाशील लेखन के लिए सम्मानित

Thu, 08 Oct 2026 04:34 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 08 Oct 2026 04:34 PM IST
सार

कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन (Anne Carson) को 2026 का नोबेल पुरस्कार (साहित्य) दिया गया है। गुरुवार स्वीडिश अकादमी ने इसकी घोषणा की। उन्हें यह सम्मान शास्त्रीय परंपरा के साथ रचनात्मक संवाद करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूप गढ़ने वाले उनके साहसिक और कल्पनाशील साहित्यिक लेखन के लिए दिया गया है। रचनाओं में कविता, अनुवाद, शास्त्रीय साहित्य और आधुनिक लेखन के बीच संवाद देखने को मिलता है। जानें लेखिका ऐन कार्सन के बारे में...
 

विज्ञापन
Nobel Prize in Literature 2026: Canadian Author Anne Carson Wins Award for New Literary Forms
कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन, साहित्य नोबेल पुरस्कार 2026 विजेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

स्वीडिश अकादमी साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा कर दी है। नोबेल कमेटी के मुताबिक, 2026 में कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन (Anne Carson) को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान “शास्त्रीय परंपरा के साथ रचनात्मक संवाद करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूप गढ़ने वाले उनके साहसिक और कल्पनाशील साहित्यिक लेखन” के लिए दिया गया है।


2026 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 5 अक्तूबर को मेडिसिन से शुरू हुई थी। इसके बाद फिजिक्स और केमिस्ट्री के पुरस्कारों का एलान हुआ। अब साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई है।

ऐन कार्सन की रचनाओं में क्या खासियत?

नोबेल कमेटी के मुताबिक, ऐन कार्सन का साहित्य अपनी साहसिक शैली और नए प्रयोगों के लिए जाना जाता है। उन्होंने शास्त्रीय साहित्यिक परंपरा को आधुनिक लेखन के साथ जोड़ते हुए साहित्य में नए रूप और अभिव्यक्ति के तरीके विकसित किए हैं। ऐन कार्सन कनाडा की प्रमुख समकालीन लेखिकाओं में शामिल हैं। उनकी रचनाओं में कविता, अनुवाद, शास्त्रीय साहित्य और आधुनिक लेखन के बीच संवाद देखने को मिलता है।
 

कौन हैं नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता ऐन कार्सन?

1950 में कनाडा के टोरंटो में जन्मीं ऐन कार्सन ने अपने पूरे साहित्यिक जीवन में कविता लेखन के साथ अनुवाद और अध्यापन का काम किया है। उनका लेखन भाषा के शब्दों की गहरी पड़ताल और नए अर्थ तलाशने की कवि की कोशिश के मेल पर आधारित रहा है। कार्सन ने खुद शब्दों की व्युत्पत्ति (etymology) को अपने लेखन का शुरुआती बिंदु बताया है।

कार्सन ने शास्त्रीय यूनानी साहित्य का अनुवाद भी किया है। उनकी प्रमुख कृतियों में Eros the Bittersweet (1986), Glass, Irony, and God (1995), Autobiography of Red: A Novel in Verse (1998), The Beauty of the Husband (2001), Nox (2010), Float (2016) और Wrong Norma (2024) शामिल हैं।

नोबेल कमेटी के अनुसार, कार्सन ने शास्त्रीय और आधुनिक साहित्य को अलग-अलग रखने के बजाय दोनों के बीच संवाद कायम किया। उन्होंने कविता, कहानी, निबंध, अनुवाद और दूसरी कला विधाओं की सीमाओं को भी नए तरीके से इस्तेमाल किया। उनके लेखन ने समकालीन साहित्य के लिए नए रूपों की संभावनाएं पैदा कीं।

उनकी चर्चित कृति ‘Autobiography of Red: A Novel in Verse’ में उन्होंने प्राचीन यूनानी कवि स्टेसिकोरस के एक मिथकीय पात्र को आधुनिक संदर्भ में नए रूप में पेश किया। वहीं ‘The Glass Essay’ में कविता, कहानी और साहित्यिक आलोचना के बीच की सीमाएं धुंधली होती दिखाई देती हैं।

यह भी पढ़ें: आखिर कैसे चुना जाता है नोबेल पुरस्कार विजेता, नामांकन से एलान तक क्या है पूरी प्रक्रिया?

Trending Videos
Nobel Prize in Literature 2026: Canadian Author Anne Carson Wins Award for New Literary Forms
अल्फ्रेड नोबेल ने ही किया था डायनामाइट का आविष्कार - फोटो : Adobe Stock

1901 से दिया जा रहा साहित्य में नोबेल पुरस्कार

साहित्य में नोबेल पुरस्कार द स्वीडिश एकेडमी की ओर से दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1901 में हुई थी। तब से लेकर 2025 तक 118 बार कुल 122 लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। सम्मान पाने वालों में 18 महिलाएं भी शामिल हैं। साहित्य का नोबेल पुरस्कार केवल चार बार (1904, 1917, 1966 और 1974) दो विजेताओं के बीच साझा किया गया है।

Nobel Prize in Literature 2026: Canadian Author Anne Carson Wins Award for New Literary Forms
Nobel Prize - फोटो : Adobe Stock

2025 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे मिला था?

पिछले साल यानी 2025 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई (László Krasznahorkai) को दिया गया था। उन्हें यह सम्मान “सर्वनाशकारी आतंक के बीच कला की शक्ति को फिर से स्थापित करने वाले उनके प्रभावशाली और दूरदर्शी साहित्यिक लेखन” के लिए मिला था।

कौन सी संस्था किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देती है?

नोबेल पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग संस्थाओं की ओर से दिए जाते हैं।

श्रेणी पुरस्कार देने वाली संस्था
भौतिकी रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज
रसायन विज्ञान रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज
शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा करोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली
साहित्य स्वीडिश एकेडमी
शांति नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी
आर्थिक विज्ञान रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज

2026 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा कब होगी?

वर्ष 2026 में नोबेल पुरस्कारों की विभिन्न श्रेणियों की घोषणा क्रमशः 5 अक्तूबर को शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा, 6 अक्तूबर को भौतिकी, 7 अक्तूबर को रसायन विज्ञान और 8 अक्तूबर को साहित्य के लिए की गई। आगे का कार्यक्रम इस प्रकार है:

 
तिथि नोबेल पुरस्कार श्रेणी
9 अक्तूबर 2026 शांति
12 अक्तूबर 2026 आर्थिक विज्ञान

 

यह भी पढ़ें: 13 अक्तूबर से मिलेंगे शिक्षकों के लिए तैयार नोबेल लेसन, 14 से 18 साल के बच्चों को कैसे मिलेगा फायदा?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nobel Prize in Literature 2026: Canadian Author Anne Carson Wins Award for New Literary Forms
Nobel Chemistry Prize 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

2026 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार किसे मिला?

इस साल फ्रांस के वैज्ञानिक हेनरी बी. कागन और जापान के वैज्ञानिक केन्सो सोई (Kenso Soai) को रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। दोनों वैज्ञानिकों को असममित कार्बनिक संश्लेषण में नॉन-लीनियर प्रभावों और ऑटोकैटालिसिस की खोज के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है। पूरी जानकारी पढ़ें...

विज्ञापन
Nobel Prize in Literature 2026: Canadian Author Anne Carson Wins Award for New Literary Forms
फ्रांसिस हैल्जेन, भौतिक नोबेल पुरस्कार 2026 विजेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

2026 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार किसे मिला?

6 अक्तूबर को फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार का एलान किया गया। 2026 का भौतिकी नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में उनके योगदान और उच्च ऊर्जा न्यूट्रिनो की खोज के लिए दिया गया है। उन्होंने अंटार्कटिका की विशाल बर्फ को एक विशाल कण डिटेक्टर के रूप में इस्तेमाल करने की अवधारणा को साकार करने में अहम भूमिका निभाई। पूरी जानकारी पढ़ें...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed