फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Family of missing youth create ruckus outside Sant Premanand ashram at vrindavan

VIDEO: वृंदावन में संत प्रेमानंद के आश्रम के बाहर हंगामा, लापता युवक की तलाश में मेरठ से पहुंचा परिवार

Mon, 05 Oct 2026 10:57 PM IST
Arun Parashar Arun Parashar
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:57 PM IST
Family of missing youth create ruckus outside Sant Premanand ashram at vrindavan
मेरठ के इंद्रपुरम कॉलोनी, परतापुर निवासी नेत्रपाल सिंह सोमवार को अपने 20 वर्षीय बेटे प्रिंस की तलाश में श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे। आश्रम के बाहर स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार के बीच दोपहर करीब 2:30 बजे तीखी नोकझोंक हो गई, जहां लोगों ने दो साल बाद खोजबीन करने पर सवाल उठाते हुए इसे संत प्रेमानंद की छवि खराब करने का आरोप लगाया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया। संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद लापता हुए अपनों की तलाश में कई लोग वृंदावन पहुंच रहे हैं। मेरठ के इंद्रपुरम कॉलोनी, परतापुर निवासी नेत्रपाल सिंह अपने परिवार के साथ 9 मई 2024 को वृंदावन आए थे। परिवार में दो बेटे, दो बेटी हैं, जिनमें प्रिंस सबसे बड़ा है। 20 वर्षीय प्रिंस ने 5 मई को नीट की परीक्षा दी थी, जिसमें उसने 560 अंक प्राप्त किए थे। 10 मई को सुबह करीब 6 बजे प्रिंस आश्रम में संत से एकांतिक वार्तालाप का टोकन लेकर अंदर गया था, लेकिन उसके बाद वह बाहर नहीं निकला। परिजन ने बताया कि वे घंटों बाहर इंतजार करते रहे, लेकिन जब प्रिंस वापस नहीं आया तो आश्रम के साधुओं और सेवादारों से पूछताछ की। साधुओं ने पहले इंतजार करने को कहा और फिर बाद में पुलिस के पास जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन ने वृंदावन थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई। प्रिंस के पिता नेत्रपाल सिंह का आरोप है कि पुलिस और आश्रम प्रशासन से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। वह कई बार 15-15 दिनों तक वृंदावन में रुककर बेटे की तलाश कर चुके हैं। परिजन का कहना है कि प्रिंस के लापता होने के बाद से उसकी बहन सदमे में है और उसकी तबीयत बेहद खराब हो चुकी है। हम सिर्फ यह चाहते हैं कि हमारा बेटा हमें सही सलामत मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यूपी: अखिलेश आठ को जाएंगे अयोध्या, राममंदिर से दूरी पर सियासी चर्चा

05 Oct 2026

मेरठ: हस्तिनापुर के सैफपुर गुरुद्वारे में भाई धर्म सिंह के जन्मोत्सव पर उमड़ी संगत, वीर गाथाओं से गूंजा दरबार

05 Oct 2026

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ में चाचा की चाकू मारकर हत्या, भतीजे की हालत गंभीर

05 Oct 2026

पैदल मार्च कर कांग्रेस ने किया ज्ञानेश कुमार के बर्खास्तगी की मांग

05 Oct 2026

कानपुर: मकड़ी खेड़ा कच्चा नाला ओवरफ्लो होने से जलभराव, लोगों को हो रही परेशानी

05 Oct 2026
विज्ञापन

बलिया में गोवंश तस्करी में स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार

05 Oct 2026

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा, महापौर ने कई मुद्दों पर नगर आयुक्त से नाराजगी जताते हुए मांगा जवाब

05 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: लाइन लगाने के बावजूद नहीं मिल रही खाद, भटक रहे किसान

05 Oct 2026

कानपुर: अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

05 Oct 2026

कानपुर: कांशीराम अस्पताल के पुराने सीएमओ ऑफिस के पास होती नशेबाजी

05 Oct 2026

बादली के राजकीय महाविद्यालय में अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

फरीदाबाद: 'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' नियम बेअसर, पांच पेट्रोल पंपों पर बिना चेकिंग भरा फ्यूल

05 Oct 2026

समूह सखियों ने प्रदर्शन कर मांगा 20 हजार मानदेय

05 Oct 2026

कोटकपूरा में 200 रुपये की मासिक लॉटरी बंपर की टिकट से किसान को निकला 5 लाख का इनाम

ठूठीबारी पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

05 Oct 2026

अतिक्रमण पर चला रेलवे का बुलडोजर

05 Oct 2026

नामांकन के बहाने दिखा सियासी दमखम, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

05 Oct 2026

नहर में मछली पकड़ने गया युवक लापता, घड़ियाल के हमले की आशंका

05 Oct 2026

बादली में सेवा ज्योति यात्रा को लेकर हुई मंडल बैठक, आदित्य धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

बरेली: भाजपा ने खेला बड़ा दांव, राज्यसभा चुनाव के लिए श्रुति गंगवार को बनाया प्रत्याशी

05 Oct 2026

22 यात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, ट्रक से टकराई; सभी यात्री घायल

05 Oct 2026

Meerut: शिक्षक खंड सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने किया नामांकन, समर्थकों संग पहुंचे कमिश्नरी

05 Oct 2026

फतेहाबाद में नो-पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस सख्त, कोर्ट गेट के बाहर खड़े वाहन हटवाए; चालकों को दी हिदायत

05 Oct 2026

गन्नौर में मोरगेज के नाम पर दो लाख रिश्वत मांगने वाला पटवारी 90 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी ने कार्यालय में दबोचा

05 Oct 2026

गुभाना में स्पीड ब्रेकर की मांग, समाधान शिविर में उठा मुद्दा

प्रशासन को जगाने के लिए पालिका गेट पर डाला शहर का कूड़ा, मंदिर के पीछे कचरा डालने से गुस्साए लोग

भाजपा झूठी पार्टी, जनता को सिर्फ जुमले दिए : दीपेंद्र हुड्डा

05 Oct 2026

जेई को 48 घंटे हिरासत में रखने के आरोप पर बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

05 Oct 2026

गधे की मौत पर गो रक्षा दल का धरना, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

05 Oct 2026

बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर संगत ने भरी हुंकार, रतिया में निकाला विशाल रोष मार्च

05 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed