Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
A *Patwari* in Gannaur, who demanded a bribe of ₹2 lakh for a mortgage-related matter, was arrested red-handed while accepting ₹90,000; the ACB apprehended him at his office.
{"_id":"6ac389770b2cac8243048acf","slug":"video-a-patwari-in-gannaur-who-demanded-a-bribe-of-rs2-lakh-for-a-mortgage-related-matter-was-arrested-red-handed-while-accepting-rs90000-the-acb-apprehended-him-at-his-office-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"गन्नौर में मोरगेज के नाम पर दो लाख रिश्वत मांगने वाला पटवारी 90 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी ने कार्यालय में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्नौर में मोरगेज के नाम पर दो लाख रिश्वत मांगने वाला पटवारी 90 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी ने कार्यालय में दबोचा
सोनीपत। मोरगेज के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में भिवानी विजिलेंस की टीम ने सोमवार को गन्नौर में कार्रवाई करते हुए पटवारी सचिन को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को गन्नौर स्थित उसके कार्यालय से रिश्वत की रकम समेत काबू पकड़ा गया। पटवारी पर रामनगर स्थित सन लाइफ कंपनी की जमीन को मोरगेज कराने की एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। बातचीत के बाद सौदा 90 हजार रुपये में तय हुआ था।
सन लाइफ कंपनी की ओर से रामनगर स्थित जमीन को मोरगेज कराने के लिए पटवारी सचिन से संपर्क किया गया था। आरोप है कि संबंधित काम करने की एवज में पटवारी ने कंपनी से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी। काफी बातचीत के बाद 90 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद कंपनी मालिक ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी।
रकम लेकर कार्यालय पहुंचा कंपनी मालिक
शिकायत मिलने के बाद भिवानी एसीबी ने मामले की जांच की और पटवारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एसीबी के कहने पर कंपनी मालिक 90 हजार रुपये की रिश्वत लेकर पटवारी के कार्यालय पहुंचे। वहां जैसे ही उसने पटवारी को रकम सौंपी, पहले से तैयार एसीबी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
रिश्वत की रकम भी मौके से बरामद
एसीबी टीम ने आरोपी पटवारी को 90 हजार रुपये की रिश्वत की रकम समेत मौके पर ही काबू कर लिया। अचानक हुई कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया। टीम ने रिश्वत की रकम कब्जे में लेकर मौके से संबंधित साक्ष्य जुटाए और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई
एसीबी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई। रंगेहाथ पकड़ने के बाद आरोपी से पूछताछ कर रिश्वत मांगने और लेने के मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।