Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Family members arrived at the college with the body of the deceased worker and staged a protest demanding compensation.
{"_id":"6aa4dcbb89789e60d60591f0","slug":"video-family-members-arrived-at-the-college-with-the-body-of-the-deceased-worker-and-staged-a-protest-demanding-compensation-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मृतक मजदूर का शव लेकर कॉलेज पहुंचे परिजन, मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मृतक मजदूर का शव लेकर कॉलेज पहुंचे परिजन, मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
गोवर्धन। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मरम्मत कार्य के दौरान छजली गिरने से हुई मजदूर पंकज की मौत के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव तालफरे से मृतक के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण पंकज का शव लेकर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। बताया गया कि गोवर्धन स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से कार्य कराया जा रहा था। शुक्रवार को मरम्मत कार्य के दौरान अचानक कॉलेज की छजली भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया, जहां अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। शनिवार को पंकज का शव लेकर परिजन कॉलेज पहुंचे तो बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उनके साथ मौजूद रहे। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुआ था, लेकिन उन्हें घटना की जानकारी शाम करीब चार बजे दी गई। सूचना देने में देरी को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी दिखाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।