{"_id":"6af6ca3832fc0902540b3c48","slug":"video-devotees-embark-on-braj-84-kos-pilgrimage-after-grand-welcome-in-kosi-kalan-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राधे-राधे के जयघोष से गूंजा कोसीकलां, स्वागत के बाद ब्रज चौरासी कोस यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राधे-राधे के जयघोष से गूंजा कोसीकलां, स्वागत के बाद ब्रज चौरासी कोस यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालु
कोसीकलां। ब्रज चौरासी कोस यात्रा पर जाने से पूर्व यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। पूरा वातावरण राधे-राधे के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। बल्देवगंज स्थित दाऊजी मंदिर पर शुक्रवार की सुबह आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने यात्रियों का दुप्ट्टा पहनाकर किया। भजन गायक अशोक भार्गव और लक्ष्मी सोनी ने भजन पेश किए। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि ब्रज चौरासी कोस की यात्रा करने से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है। ब्रज चौरासी कोस यात्रा जीवन का परम सौभाग्य है। ब्रजभूमि में स्वयं श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य लीलाएं कीं, उस भूमि की परिक्रमा करने का सौभाग्य कितना दुर्लभ होगा। मुकेश जैन (भट्टा वाले), दिनेश बठैनिया, बिजेंद्र अग्रवाल, सौरभ जैन, रिषभ जैन, युगल किशोर गर्ग, स्वेता जैन, सरिता, विनीता, दीपा, पूजा, सुनीता, विनीता, मधु, डिंपल बठैनिया आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।