{"_id":"6866baa664526b0b2f042bdf","slug":"video-city-magistrate-threatened-women-protesting-against-banke-bihari-temple-corridor-2025-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रीबांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर...महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट पर लगाया धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रीबांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर...महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट पर लगाया धमकाने का आरोप
वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर और न्यास के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट पर धमकाने का आरोप लगाया है। इससे सेवायतों और ब्रजवासियों में आक्रोश है। मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से किए जाने की बात महिलाओं ने कही है। गोस्वामियों के साथ ही महिलाओं द्वारा भी लगातार कॉरिडोर का विरोध किया जा रहा है। प्रतिदिन शांतिपूर्ण तरीके से पूजा पद्धति के जरिए महिलाएं अपना विरोध दर्ज करा रही हैं। बृहस्पतिवार को भी महिलाएं श्रीबांकेबिहारी मंदिर के चबूतरे पर मौजूद थीं। सभी एकत्रित होकर कात्यायनी मां के मंदिर जाने की तैयारी कर रहीं थीं। महिलाओं का आरोप है कि इसी दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार अपनी टीम के साथ आए और उन्होंने महिलाओं को धमकाना शुरू कर दिया। विरोध दर्ज कराने के लिए पहुंची लॉ स्टूडेंट किशोरी गोस्वामी ने आरोप लगाया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें धारा 144 (बीएनएस के अनुसार वर्तमान में यह धारा बदल गई है) लागू होने की बात कहते हुए एफआईआर कराने की धमकी दी। साथ ही उनके पतियों पर भी कार्रवाई करने की बात कहते हुए धमकाया। कहा कि प्रदर्शन करना है तो अनुमति लेनी होगी। इससे महिलाओं में आक्रोश है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।