{"_id":"6a8b33e431af42264c0be2f9","slug":"video-cashless-health-cover-of-up-to-5-lakh-along-with-an-honorarium-of-3000-for-cooks-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रसोइयों को तीन हजार रुपये मानदेय के साथ पांच लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रसोइयों को तीन हजार रुपये मानदेय के साथ पांच लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवच
बच्चों का पोषण करने वाली रसोइयों को समाज में मां का दर्जा प्राप्त है। सरकार ने रसोइयों के मानदेय को 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह कर दिया है और उनके सामाजिक व स्वास्थ्य सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किसी दुर्घटना की स्थिति में रसोइयों को 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना लाभ और गंभीर बीमारी की स्थिति में स्वयं व उनके परिवार के सदस्यों के लिए 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकार की ओर से सुनिश्चित किया गया है। ये बातें कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को आयोजित रसोइया सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बलदेव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश ने कहीं। उत्तर प्रदेश सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 12 रसोइयों को सम्मानित किया गया। सीएम का वर्चुअल संबोधन सुनने के बाद दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस समारोह का उद्देश्य परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नन्हे विद्यार्थियों के पोषण व स्वास्थ्य के लिए समर्पित रसोइयों के योगदान का सम्मान करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।