फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Protest intensifies over reopening of Chhata Sugar Mill

छाता शुगर मिल: फिर भड़का आंदोलन, तड़के प्रदर्शनकारियों को हटाने पर 30 गांवों में पंचायत; मिल की ओर कूच

Mon, 21 Sep 2026 12:29 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 21 Sep 2026 12:29 PM IST
सार

छाता शुगर मिल चालू कराने की मांग को लेकर करीब 40 दिन से चल रहे धरने से प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सोमवार तड़के हटा दिया। कार्रवाई के विरोध में करीब 30 गांवों में पंचायतें हुईं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मिल की ओर पहुंचने लगे।
 

विज्ञापन
Protest intensifies over reopening of Chhata Sugar Mill
किसान - फोटो : शोसल मीडिया

विस्तार

मथुरा में छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर करीब 40 दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे सेवानिवृत्त सैनिकों और ग्रामीणों को सोमवार तड़के पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से हटा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। करीब 30 गांवों में पंचायतें हुईं और ग्रामीण बड़ी संख्या में छाता शुगर मिल की ओर कूच करने लगे।
विज्ञापन


सुबह से ही अलग-अलग गांवों से ग्रामीणों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे-जैसे पुलिस कार्रवाई की जानकारी आसपास के गांवों में पहुंचती गई, प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती गई। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए मिल को चालू कराने की मांग दोहराई। उनका कहना था कि लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा था, इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से हटाया गया।
विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एडीएम पंकज वर्मा, अमरेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। वार्ता के बावजूद ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए छाता शुगर मिल और आसपास के गांवों में पुलिस तथा पीएसी तैनात कर दी गई है। अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। वहीं, ग्रामीणों ने मिल चालू होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। सोमवार को अचानक बढ़े तनाव के चलते क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती से माहौल गरमा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed