फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहु-चंद्रमा युति: कुंभ राशि में बनेगा ग्रहण योग, इन राशियों को धन हानि के संकेत और रहना होगा संभलकर

Tue, 22 Sep 2026 07:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 22 Sep 2026 07:28 PM IST
सार

23 सितंबर को चंद्रमा-राहु की युति कुंभ राशि में बनेगी जिससे ग्रहण योग का निर्माण होगा। इस योग के चलते कई राशि वालों को सतर्क रहना होगा। 
 

विज्ञापन
Grahan Yog in Kumbh Rashi From 23 September Know About Impact on these Zodiac Signs Warning
ग्रहण योग का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
Grahan Yog: ज्योतिष में समय-समय पर ग्रहों की युति के चलते कई तरह के शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता है। ज्योतिष में राहु-चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बनता है जिस अशुभ योग माना जाता है। आपको बता दें चंद्रमा 23 सितंबर शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में गोचर करेंगे, जहां पर पहले से राहु ग्रह भी विराजमान हैं। राहु-चंद्रमा की युति ग्रहण योग बनेगा। कुंभ राशि में ग्रहण योग के चलते कई राशि वालों के जीवन में आर्थिक और करियर में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं 23 सितंबर से लगने वाला ग्रहण योग से किन-किन राशि वालों को सावधान रहना होगा। 
Grahan Yog in Kumbh Rashi From 23 September Know About Impact on these Zodiac Signs Warning
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आने वाले कुछ दिनों में सावधान रहने की जरूरत है। चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में होकर राहु के साथ मिलकर ग्रहण योग बनाएंगे। जिसके चलते आपके खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आने वाले कुछ दिनों में आपको करियर पर विशेष ध्यान रखना होगा नहीं तो आपकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं। 

श्रवण नक्षत्र में जन्म लेने वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व, समाज में मिलता है खूब मान-सम्मान

Grahan Yog in Kumbh Rashi From 23 September Know About Impact on these Zodiac Signs Warning
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए राहु-चंद्रमा की युति से बना ग्रहण योग आपकी राशि से छठे भाव में बनेगा। कुंडली का छठा भाव शत्रु, रोग और बाधाओं का होता है। ऐसे में ग्रहण योग के बनने पर आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी फूंकफूंक कदम रखना होगा। आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको किसी दूसरे पर भरोसा करने से बचना होगा। 

अक्तूबर लकी राशिफल 2026: अक्तूबर माह में मेष-कन्या सहित इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
Grahan Yog in Kumbh Rashi From 23 September Know About Impact on these Zodiac Signs Warning
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों पर भी ग्रहण योग का नकारात्मक प्रभाव रहेगा। यह योग आपकी राशि से द्वादश भाव में बनेगा जोकि धन हानि का भाव कहा जाता है। ऐसे में ग्रहण योग के चलते आपको करियर और आर्थिक मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान रखना होगा। नहीं तो परेशानियां आपका पीछा नहीं छोड़ेगी। 

लक्ष्मी नारायण योग 2026: बुध-शुक्र की युति से बनेगा शुभ योग, 3 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed