{"_id":"6a92d119b1de8bae0208d9b0","slug":"video-bhuteshwar-station-in-mathura-set-for-makeover-work-on-third-and-fourth-lines-accelerates-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में भूतेश्वर स्टेशन बदलेगा स्वरूप, तीसरी-चौथी लाइन का काम तेज; यात्रियों को होगा ये फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में भूतेश्वर स्टेशन बदलेगा स्वरूप, तीसरी-चौथी लाइन का काम तेज; यात्रियों को होगा ये फायदा
मथुरा में भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ढांचे के विस्तार का कार्य तेजी से चल रहा है। स्टेशन क्षेत्र में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाने की परियोजना के तहत नए प्लेटफॉर्म को भी विकसित किया जा रहा है। निर्माण कार्य में रेलवे प्रशासन की ओर से तेजी दिखाई जा रही है, जिससे भविष्य में ट्रेनों के संचालन को और सुगम बनाया जा सके। वर्तमान में भूतेश्वर स्टेशन से अप और डाउन लाइन के साथ तीसरी रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। दिल्ली-मुंबई रेलखंड पर चौथी लाइन बिछने और नए प्लेटफॉर्म के तैयार होने के बाद इस रेलखंड की क्षमता में इजाफा होगा। इससे ट्रेनों के आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ ही रेल यातायात का दबाव भी कम होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य के चलते स्टेशन परिसर का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है। बता दें, भूतेश्वर रेलवे स्टेशन को एनएसजी-5 श्रेणी में रखते हुए करीब 5.40 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। यह स्टेशन आगरा-दिल्ली रेलखंड पर स्थित है और मथुरा शहर के उपनगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह श्रीकृष्ण जन्मभूमि और भूतेश्वर महादेव मंदिर के भी नजदीक स्थित है। रेल अधिकारियों के मुताबिक सितंबर के अंतिम सप्ताह तक इस कार्य को पूरा किया जाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।