{"_id":"6ac3dde564e3dc1cd00f6616","slug":"video-athletes-displayed-their-prowess-at-district-level-boxing-selection-trials-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रिंग में बरसे मुक्के, पांच बॉक्सर मंडलीय ट्रायल के लिए चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रिंग में बरसे मुक्के, पांच बॉक्सर मंडलीय ट्रायल के लिए चुने
मथुरा में स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम सोमवार को मुक्केबाजी के मुकाबलों से गूंज उठा। जिला स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग टीम के चयन के लिए हुए ट्रायल में खिलाड़ियों ने रिंग में दमखम दिखाया। एक-दूसरे पर मुक्कों की बौछार के बीच खिलाड़ियों ने तकनीक, फुर्ती और आक्रामक अंदाज से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पांच खिलाड़ियों ने मंडलीय ट्रायल में जगह बनाई। ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों के बीच मुकाबलों को लेकर खासा उत्साह रहा। रिंग में उतरते ही खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाने के लिए पंच और डिफेंस का सहारा लिया। कई मुकाबलों में दोनों ओर से बराबरी की टक्कर देखने को मिली। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने के बाद मुस्कीन, नितिन माथुर, पुष्पेंद्र कुमार, प्रिंस वर्मा और आकाश गावर का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन किया गया। अब चयनित खिलाड़ियों के सामने मंडलीय स्तर पर खुद को साबित करने की चुनौती है। मंगलवार दोपहर दो बजे से आगरा में होने वाले मंडलीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग ट्रायल में सभी पांच खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडलीय टीम में जगह मिलेगी। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।