{"_id":"6abfbe485e21dd9c9b08bc2b","slug":"video-advocates-premier-cricket-league-in-mathura-will-begin-on-october-11-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग 11 अक्तूबर से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग 11 अक्तूबर से होगी शुरू
अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग (एपीसीएल) की ट्रॉफी का अनावरण बृहस्पतिवार शाम हाईवे स्थित होटल में किया गया। समारोह में जिला न्यायाधीश विकास कुमार मुख्य अतिथि रहे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और सचिव मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। एपीसीएल अध्यक्ष चौधरी कृष्ण वीर सिंह और सचिव राकेश यादव ने जिला न्यायाधीश का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि एडीजे प्रथम अजय पाल, एसीजेएम द्वितीय परविंदर सिंह सिरसा, एडीजे तृतीय राजेश पराशर, सीजेएम नितिन दीक्षित, सिविल जज जूनियर डिविजन प्रत्यूष मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा का भी समिति पदाधिकारियों ने स्वागत किया। समारोह में एपीसीएल के संरक्षक नंदकिशोर उपमन्यु, उमाशंकर शर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, भुवन भूषण कमल, शैलेश दुबे और सोनाराम अग्रवाल समेत सभी टीमों के कप्तानों का भी अभिनंदन किया गया। एपीसीएल सचिव राकेश यादव ने बताया कि लीग का उद्घाटन 11 अक्टूबर रविवार को जमुनापार स्थित सीएई क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह है और सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। समारोह में समिति के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, ऑडिटर गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष नितिन कटारा, संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम सिंह, मीडिया प्रभारी माधव गौतम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।