{"_id":"6af2c0a4c7aa53ab2c039fff","slug":"video-15-farmers-allotted-agricultural-implements-through-e-lottery-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ई-लॉटरी से हुआ 15 किसानों को कृषि यंत्रों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ई-लॉटरी से हुआ 15 किसानों को कृषि यंत्रों का आवंटन
मथुरा। कृषि यंत्र पाने के लिए आवेदन करने वाले 48 किसानों में से 15 का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। कृषि भवन में वर्ष 2026-27 की कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत 10 प्रकार के कुल 15 कृषि यंत्रों का आवंटन किया गया।
ई-लॉटरी का आयोजन सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेसिड्यू योजना के अंतर्गत किया गया। इसमें आवेदन करने वाले किसानों में से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत 15 किसानों का चयन हुआ। चयनित किसानों को यंत्रों की खरीद कर 30 नवंबर से पूर्व बिल अपलोड करने होंगे। तभी उन्हें सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा। इस दौरान जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, उप कृषि निदेशक आवेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी स्मृति, जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार सिंह और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवम त्रिवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दर्जनों प्रगतिशील किसानों ने भी भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।