{"_id":"6ae9a55ceb16d0b6c80c93b4","slug":"video-100-year-old-tarkashi-art-shines-at-braj-raj-mahotsav-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ब्रजरज महोत्सव में मैनपुरी के कारीगरों की धूम, तारकशी की कलाकृतियां बनीं आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ब्रजरज महोत्सव में मैनपुरी के कारीगरों की धूम, तारकशी की कलाकृतियां बनीं आकर्षण
मथुरा में ब्रजरज महोत्सव में मैनपुरी से आए कारीगरों की तारकशी कला लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। लकड़ी पर धातु के तारों से की गई बारीक नक्काशी और आकर्षक कलाकृतियों को देखकर लोग दंग रह गए। स्टाल पर सजे कलात्मक उत्पादों को देखने के साथ ही लोगों ने इस पारंपरिक कला के बारे में भी जानकारी ली।
तारकशी के कारीगर मास्टर राजकुमार शाक्य ने बताया कि उनका परिवार पिछले करीब 100 वर्षों से इस कला को संजोने में जुटा है। यह उनकी चौथी पीढ़ी है, जो इस पुश्तैनी हुनर को आगे बढ़ा रही है। तारकशी के काम से ही उनके परिवार की आजीविका चलती है। उन्होंने बताया कि मैनपुरी में उनके सिखाए कई कारीगर इस कला में दक्ष होकर देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।