{"_id":"6abffecbcd05e2a8920da299","slug":"video-water-accumulated-in-fields-due-to-failure-to-clean-drains-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नालों की सफाई न होने से खेतों में भरा पानी, विधायक ने एसडीएम के सामने उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नालों की सफाई न होने से खेतों में भरा पानी, विधायक ने एसडीएम के सामने उठाया मुद्दा
किशनी विधायक बृजेश कठेरिया ने शुक्रवार को एसडीएम नवनीता राय से मुलाकात कर बारिश से फसलों के नुकसान और कुसमरा में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि भारी बारिश के दौरान इटावा और एटा प्रखंड के तहत आने वाले नालों की सिल्ट सफाई न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि विक्रमपुर का नाला, बसैत नाला, हंसा पोखर नाला और मोहब्बतपुर नाला समेत कई नालों की सफाई नहीं कराई गई। जल निकासी बाधित होने से बारिश का पानी खेतों में भर गया और किसानों की धान की फसल को नुकसान हुआ। उन्होंने विभागों के साथ सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। कुसमरा में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे का मामला भी उठाया। विधायक ने बताया कि विधानसभा में मामला उठाने के बाद जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के हस्तक्षेप से कब्जे को रोका गया था। तीन दिन के बाद कुछ लोगों ने दोबारा जमीन पर कब्जे का प्रयास शुरू कर दिया। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी और एसडीएम से बात की। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर कब्जे को रोक दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।