फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bus service to Gurugram will now be available at night as well.

Mainpuri News: गुरुग्राम के लिए अब रात में भी मिलेगी बस सेवा

Fri, 02 Oct 2026 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 02 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bus service to Gurugram will now be available at night as well.
मैनपुरी। गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। डिपो की ओर से गुरुग्राम के लिए दूसरी बस सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बस रात्रि सेवा के रूप में संचालित होगी। नई बस प्रतिदिन रात आठ बजे मैनपुरी से रवाना होकर एटा, अलीगढ़ और पलवल होते हुए गुरुग्राम पहुंचेगी। डिपो की ओर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए बस सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। 22 सितंबर से गुरुग्राम के लिए पहली बस सेवा शुरू की गई थी। वर्तमान में यह बस प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे मैनपुरी से रवाना होती है। अब रात्रि सेवा शुरू करने की तैयारी है। एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि दूसरी बस सेवा शुरू होने के बाद गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों के पास सुबह के साथ ही रात में भी यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा। रात आठ बजे मैनपुरी से रवाना होने वाली बस एटा और अलीगढ़ होते हुए पलवल से गुरुग्राम जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed