फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Rural land maps will be available from the revenue archives.

Mainpuri News: राजस्व अभिलेखागार से मिलेगा देहात का भू-मानचित्र

Fri, 02 Oct 2026 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 02 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Rural land maps will be available from the revenue archives.
मैनपुरी। देहात ग्राम के भू-मानचित्र के डिजिटाइजेशन के बाद अब इसकी प्रमाणित नकल राजस्व अभिलेखागार से मिल सकेगी। इससे किसानों और भूमि संबंधी मामलों में वादकारियों को पुराने भू-मानचित्र के लिए तहसील और अभिलेखागार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भूमि की सीमा, गाटा की स्थिति और आसपास के भूखंडों की स्थिति स्पष्ट करने में भी नक्शा उपयोगी होगा। एडीएम श्यामलता आनंद ने बताया कि डिजिटाइजेशन के बाद देहात ग्राम का भू-मानचित्र राजस्व अभिलेखागार कलेक्ट्रेट में प्राप्त हो चुका है। अब जरूरत के अनुसार इसकी प्रमाणित नकल उपलब्ध कराई जाएगी। नकल सवाल पर अंकित गाटा संख्या के आसपास के 100 नंबरान तक की साधारण नकल के लिए सात रुपये मूल्य की टिकट और जरूरी नकल के लिए 13 रुपये मूल्य की टिकट निर्धारित की गई है। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी राजस्व अभिलेखागार को दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। भू-मानचित्र उपलब्ध होने से किसानों को अपनी जमीन की स्थिति और आसपास के गाटों की स्थिति समझने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed