{"_id":"6a941cb3cf5e2f47780faf44","slug":"video-villagers-staged-protest-over-road-construction-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सड़क नहीं तो वोट नहीं, फरीदपुर में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सड़क नहीं तो वोट नहीं, फरीदपुर में ग्रामीणों का प्रदर्शन
मैनपुरी के एलाऊ के ब्लॉक जागीर क्षेत्र के गांव फरीदपुर में रविवार सुबह करीब नौ बजे सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। करीब आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा के खिलाफ भी नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो इस बार चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक पहुंचने वाला करीब एक किलोमीटर मुख्य मार्ग लंबे समय से कच्चा पड़ा है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भरने से यह मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिसलन के कारण छोटे बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो जाते हैं, जबकि बुजुर्ग भी इस रास्ते से निकलने में कतराते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।