{"_id":"6900c1ef2333310327070e43","slug":"video-sp-mp-dimple-yadav-commented-on-sir-of-election-commission-2025-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात', सांसद डिंपल यादव बोलीं- एसआईआर से किया जा रहा गुमराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात', सांसद डिंपल यादव बोलीं- एसआईआर से किया जा रहा गुमराम
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सहित देश के हालात खराब हैं। देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए हैं। विरोधी दलों के नेताओं की आवाज को हर तरह से दबाया जा रहा है। बिहार के फीडबैक से सरकार डरी हुई है। देश में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम के भाग लेने के बाद सांसद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सीबीआई, ईडी, चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा सरकार की मंशा साफ नहीं है। एसआईआर कराने के नाम पर सरकार देश भर में दहशत का माहौल बना रही है। जनता को एसआईआर के माध्यम से गुमराह किया जा रहा है। सरकार अब समझ चुकी है कि वह जा रही है। सरकार देश में शिक्षा तथा बेरोजगारी पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों द्वारा जमीन कब्जाई जा रही है। आने वाली लड़ाई में लोग सपा का साथ दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।