फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Daughters participating in the national kabaddi competition will be felicitated.

Mainpuri News: राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वालीं बेटियां होंगी सम्मानित

Sat, 05 Sep 2026 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Daughters participating in the national kabaddi competition will be felicitated.
भोगांव। बंगाल के अलीपुरद्वार में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की आठ छात्राओं ने लखनऊ संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व किया। अंडर-14 वर्ग में छात्रा प्राची यादव को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऑलराउंडर का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

24 से 26 अगस्त तक बारोबिशा नवोदय विद्यालय अलीपुरद्वार में बालिका वर्ग की राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। अंडर-14 वर्ग में हिमांशी, प्राची यादव, शैलजा और शिल्पी ने लखनऊ संभाग की टीम से खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, अंडर-19 वर्ग में खुशी ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य राजेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छात्राओं का प्रदर्शन विद्यालय और जिले के लिए गौरव की बात है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में विद्यालय में समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed