{"_id":"6a9b14a7fdf49188e50ea3bb","slug":"elderly-man-attacked-with-intent-to-kill-after-intruders-entered-the-shop-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-166032-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दुकान में घुसकर वृद्ध पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दुकान में घुसकर वृद्ध पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरी में एक अगस्त की शाम वृद्ध दुकानदार पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावर ने दुकान का दरवाजा भी तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव खरपरी के रहने वाले ओमप्रकाश उर्फ योगेंद्र सिंह ने बताया कि एक सितंबर की शाम करीब चार बजे दुकान पर बैठे हुए थे। तभी गांव का राज शुक्ला दुकान के अंदर आ गया और गाली-गलौज करने लगा। उन पर जानलेवा हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए दुकान के अंदर भागे और दरवाजा बंद कर लिया। हमलावर ने ईंट से दरवाजा तोड़ दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वृद्ध पर हमला करने वाले को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।