{"_id":"691b3944eac25365a80f39fb","slug":"video-mp-dimple-yadav-says-votes-were-cut-by-sir-in-bihar-2025-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'बिहार में एसआईआर से काटे गए वोट', सांसद डिंपल यादव बोलीं- यूपी में अपराध पर सरकार का अंकुश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'बिहार में एसआईआर से काटे गए वोट', सांसद डिंपल यादव बोलीं- यूपी में अपराध पर सरकार का अंकुश नहीं
मैनपुरी के करहल में सपा सांसद डिंपल यादव ने बिहार में महागठबंधन की हार पर कहा कि चुनाव से ठीक पहले रणनीति के तहत भाजपा एसआईआर लेकर आई। इसके तहत तमाम वोट काट दिए गए। सपा सांसद सोमवार को करहल में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा को साफ करने की बात भी करते हैं, लेकिन बनारस में गंगा की स्थिति देख लें। गंगा नदी और घाटों की स्थिति बहुत ही खराब है। उन्होंने कहा कि किसान खाद के लिए परेशान है। समितियों पर खाद नहीं है। बाजार में दुकानों पर खाद की कालाबाजारी हो रही है। खेतों में फसलों को गोवंश नष्ट कर रहे हैं। गोवंश की बेहतर हालत के सरकार के दावे हवा-हवाई हैं। मंडियों में किसानों को धान की उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। तौल के नाम पर कटौती हो रही है। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों पर सरकार का अंकुश नहीं है। महिला संबंधी अपराध कम नहीं हो रहे है। सपा विधायक करहल तेजप्रताप यादव, पूर्व मंत्री सुभाषचंद्र यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।