{"_id":"6af950655a15f372940cc690","slug":"youth-beaten-to-death-over-land-dispute-in-firozabad-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में बड़ी वारदात: पत्नी के साथ मारपीट, अगले दिन पति की पीट-पीटकर कर दी हत्या; गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में बड़ी वारदात: पत्नी के साथ मारपीट, अगले दिन पति की पीट-पीटकर कर दी हत्या; गांव में तनाव
Sun, 15 Nov 2026 11:55 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:55 AM IST
सार
फिरोजाबाद के एका क्षेत्र में जमीन और मुकदमे की पुरानी रंजिश में 32 वर्षीय प्रदीप यादव की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। एक दिन पहले ही उसकी पत्नी से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और पुलिस पूछताछ करती हुई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद के थाना एका क्षेत्र के गांव उड़ेसर सिंहपुर में जमीन के पुराने विवाद व मारपीट के ताजा मुकदमे की रंजिश में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। खानदान के ही दूसरे पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप है। इस दुस्साहसिक वारदात से गांव में सनसनी फैल गई और तनाव का माहौल देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस और परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रदीप यादव (32) पुत्र बज्र सिंह निवासी उड़ेसर सिंहपुर, एका का अपने ही खानदान के दूसरे पक्ष के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते 13 नवंबर को दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रदीप की पत्नी सरिता के साथ घर में घुसकर मारपीट की थी। इस मामले में 14 नवंबर को थाना एका में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार तड़के करीब 3 बजे अचानक सरिता की तबीयत बिगड़ गई, जिस पर सरिता का भाई वसुंधरा गांव से एक भगत को लेकर उनके घर पहुंचा था। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे प्रदीप उस भगत को बाइक से छोड़ने के लिए उसके गांव गया था। जब प्रदीप सुबह करीब 5 बजे वापस अपने गांव लौटकर पहुंचा, तो पहले से ही घात लगाए बैठे विरोधी पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इस हमले में प्रदीप गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
चीख-पुकार पर दौड़े ग्रामीण, आरोपी फरार
प्रदीप की चीख-पुकार सुनकर जब तक गांव के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे, तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। परिजन तुरंत घायल प्रदीप को संभालेते, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक प्रदीप दो बच्चों का पिता था और एटा में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई योगेश प्राइवेट शिक्षक और छोटा भाई संदीप किसानी करते हैं।
प्रदीप की चीख-पुकार सुनकर जब तक गांव के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे, तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। परिजन तुरंत घायल प्रदीप को संभालेते, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक प्रदीप दो बच्चों का पिता था और एटा में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई योगेश प्राइवेट शिक्षक और छोटा भाई संदीप किसानी करते हैं।
सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि सूचना पर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
