{"_id":"6a86ffb377fb6df4ff089498","slug":"video-inspection-team-conducted-site-visit-following-complaint-regarding-irregularities-in-drain-construction-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जांच टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जांच टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण
मैनपुरी के करहल विकास खंड की ग्राम पंचायत गंभीरा में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए नाली निर्माण में अनियमितता बरतने और एक ही निर्माण कार्य का कई बार भुगतान किए जाने की शिकायत पर बुधवार शाम जांच टीम गांव पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का भौतिक सत्यापन किया। जांच टीम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला, सहायक अभियंता मुकेश वर्मा, जेई मानवेन्द्र सिंह और गौरव यादव शामिल रहे। टीम ने नाली निर्माण की नाप-जोख करने के साथ ही मौके पर मौजूद कार्य की स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा भुगतान से संबंधित अभिलेखों और खातों की भी जांच की गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला ने बताया कि शिकायत में एक ही कार्य का कई बार भुगतान किए जाने का आरोप लगाया गया था। भुगतान से संबंधित अभिलेख और खाते की स्थिति की जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में भुगतान बजट के अनुसार ही किया जाना पाया गया है। नाली की नाप भी कराई गई, जो सही मिली है। उन्होंने बताया कि शिकायत के अन्य बिंदुओं की जांच के लिए संबंधित अभिलेख लिए गए हैं। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।