Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   FIR registered over farmer's death in road accident

Mainpuri News: किसान की सड़क हादसे में मौत की प्राथमिकी दर्ज

Fri, 13 Nov 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 13 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
FIR registered over farmer's death in road accident
फोटो 21 गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्त्रोत ग्रामीण
मैनपुरी। किसान की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सगामई निवासी बेटा सचिन ने बताया कि उनके पिता हरिप्रसाद 15 अक्तूबर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान बेचने नवीन गल्ला मंडी गए थे। आगरा रोड स्थित सिंधिया तिराहे के पास जाम लगने के कारण पिता ट्रैक्टर से उतर गए। उसके बाद उनका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद पिता का शव मोर्चरी में मिला था। सचिन ने बताया कि पिता की तेरहवीं वाले दिन परिचित विछवां के एत्मादपुर निवासी राहुल ने बताया कि जिस दिन ये हादसा हुआ वे भी अपना धान लेकर जा रहा था। उनके सामने कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। उस समय उनको नहीं पता चला कि वह हरिप्रसाद थे। हादसे की जानकारी होने के बाद सचिन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed