Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Cattle are safe in government files, but in reality, they roam as strays in fields and on roads.

Mainpuri News: सरकारी फाइलों में गोवंश महफूज, हकीकत में खेतों व सड़कों पर लावारिस

Sat, 14 Nov 2026 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Cattle are safe in government files, but in reality, they roam as strays in fields and on roads.
फोटो 26 करहल रोड पर खुला वितरण बॉक्स। स्रोत पाठक - फोटो : सतेंद्र हत्याकांड के आरोपी पुलिस हिरासत में। स्रोतः पुलिस
मैनपुरी। सरकारी फाइलों में गोवंश महफूज नजर आता है जबकि हकीकत में खेतों और सड़कों पर लावारिस घूम रहे हैं। इससे किसानों की चिंता कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गोवंश की चपेट में आकर कई हादसों में लोगों की जान तक जा चुकी है। खेतों में खड़ी फसल को बचाने के लिए किसान तारों की बाड़ लगाने के साथ रातभर पहरेदारी करने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश का असर भी नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग के अनुसार जिले में कुल 47 गोशालाएं संचालित हैं। इनमें 6872 गोवंश संरक्षित किए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में 10 कान्हा गोशालाएं हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 37 गोशालाएं संचालित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की गोशालाओं में तीन बृहद और 34 अस्थायी गोशालाएं शामिल हैं। विभाग का दावा है कि करीब 2344 गोवंश लोगों को संरक्षण के लिए दिए जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार जिले में कोई भी गोवंश खुले में नहीं घूम रहा है। यदि कहीं गोवंश दिखाई देता है तो उसे तत्काल गोशाला पहुंचाया जाता है। शहर से लेकर गांवों तक सड़कों और खेतों में घूम रहे गोवंश विभाग के दावों की हकीकत बयां कर रहे हैं। घिरोर रोड, देवी रोड सहित कई इलाकों की गलियों और सड़कों पर रोजाना गोवंश के झुंड दिखाई देते हैं। कई पार्कों में भी रात के समय दर्जनों गोवंश बैठे नजर आते हैं। सड़कों पर पड़े कूड़े को खाते हुए गोवंश कभी वाहनों के सामने आ जाते हैं तो कभी राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं।
विज्ञापन


खेतों में खड़ी फसलों को कर रहे बर्बाद

ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुले गोवंश किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। गोवंश के झुंड खेतों में घुसकर खड़ी फसल को कुछ ही देर में बर्बाद कर देते हैं। इससे बचने के लिए किसान खेतों के चारों ओर तारों की बाड़ लगा रहे हैं। कई किसान रातभर जागकर फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद गोवंश खेतों में पहुंचकर नुकसान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर कोई भी गोवंश की सूचना मिलने पर गोशाला में पहुंचाया जाता है। पशुपालन विभाग की ओर से गोशालाओं में गोवंश का संरक्षित किया जा रहा है। सभी को निर्देशित किया गया है कि कोई भी गोवंश खुले में नहीं दिखना चाहिए। संतोष बहादुर, सीडीओ

हादसों का भी बन रहे कारण

30 अगस्त को बेवर से बाइक पर घर लौटते समय नवीगंज-बेवर के बीच नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के पास किसान रामबरन की बाइक से आवारा गोवंश टकरा गया। इससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्हें इलाज के लिए सैफई ले जा रहा था लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया।

13 अक्तूबर को रामबिलास कश्यप कुसमरा के देवगंज मोड़, किशनी थाना क्षेत्र, पेट्रोल पंप के सामने से साइकिल से घर लौट रहे थे। एक आवारा गोवंश ने उन्हें टक्कर मार दी। उनको घायल अवस्था में किशनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


20 अक्तूबर को दीपक जाटव दोस्त नीरज के साथ बाइक से बिधूना चौराहे की ओर जा रहे थे। किशनी के टीएस गार्डन मैरिज होम के पास डिवाइडर के पीछे से अचानक गोवंश हाईवे पर आ गया और बाइक से टकरा गया। दीपक और नीरज दोनों घायल हुए। दीपक को सैफई से आगरा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फोटो 26 करहल रोड पर खुला वितरण बॉक्स। स्रोत पाठक

फोटो 26 करहल रोड पर खुला वितरण बॉक्स। स्रोत पाठक- फोटो : सतेंद्र हत्याकांड के आरोपी पुलिस हिरासत में। स्रोतः पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed