{"_id":"679e3d6cd30f75b61f00e5eb","slug":"video-truck-going-to-chhattisgarh-caught-liquor-worth-50-lakhs-recovered","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महोबा में छत्तीसगढ़ जा रहा ट्रक पकड़ा, 50 लाख की शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महोबा में छत्तीसगढ़ जा रहा ट्रक पकड़ा, 50 लाख की शराब बरामद
कानपुर-सागर हाईवे पर उर्मिल नहर श्रीनगर के पास वाणिज्यकर विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक पकड़ा। तलाशी लेने पर ट्रक से 700 पेटी शराब बरामद हुई।इसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। शराब की पेटियों को ट्रक में वालपुट्टी की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अनिल कुमार शर्मा टीम के साथ उर्मिल नहर पर चेकिंग कर रहे थे। तभी पंजाब से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक में वालपुट्टी की बोरियों के बीच 700 पेटी शराब रखी मिली। चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। तब टीम ने इसकी सूचना आबकारी विभाग और श्रीनगर पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया।
चर्चा है कि इस समय छत्तीसगढ़ में निकाय व पंचायत चुनाव चल रहे हैं। चुनाव में शराब खपाने के लिए पेटियां ले जाई जा रही हैं। सीओ सिटी दीपक दुबे का कहना है कि अवैध शराब अमृतसर से छत्तीसगढ़ भेजी जा रही थी। चालक राजदीप निवासी लुधियाना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।