फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Students carrying roses complained to the DM about the principal.

Mahoba News: गुलाब का फूल लिए छात्रों ने डीएम से की प्रधानाचार्य की शिकायत

Sat, 17 Oct 2026 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Students carrying roses complained to the DM about the principal.
फोटो 16 एचएएमपी 13- श्री विद्यामंदिर के छात्र गुलाब का फूल लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए
हमीरपुर। श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हाथों में गुलाब के फूल लेकर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनिवास श्रीवास और कुछ शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि स्कूल में उनके मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं और वापस करने के एवज में 500-500 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि विरोध करने पर प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों से अभद्रता, मारपीट, कॉलर पकड़ने तथा स्कूल से निकालने और परीक्षा में फेल करने की धमकी दी जा रही है। छात्रों ने यह भी दावा किया कि उन पर एक छात्र के खिलाफ गवाही देने का दबाव बनाया जा रहा है। इन आरोपों के मद्देनजर, छात्रों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच और भयमुक्त माहौल में परीक्षा दिलाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानाचार्य रामनिवास श्रीवास सहित संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed