फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Application deadline extended for Class 9 and 11 entrance exams

Mahoba News: नौवीं और 11वीं में प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी

Sat, 17 Oct 2026 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Application deadline extended for Class 9 and 11 entrance exams
महोबा। नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं प्रवेश परीक्षा वर्ष 2027 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब 22 अक्तूबर तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। नवोदय विद्यालय प्रवेश समिति के निर्देश पर एक सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब प्रवेश आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। नवोदय की प्रधानाचार्य वंदया श्रीवास्तव ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्टूबर 2026 कर दी है। पहले अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए विंडो 23 से 25 अक्तूबर तक खुली रहेगी। इसमें श्रेणी, क्षेत्र, दिव्यांगता आदि में सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed