{"_id":"681622e3e41ae96abe0ee77d","slug":"video-cho-hurt-by-blackmailing-committed-suicide-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अश्लील चैट और ब्लैकमेलिंग से आहत महिला सीएचओ ने की थी आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील चैट और ब्लैकमेलिंग से आहत महिला सीएचओ ने की थी आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली कुलपहाड़ के सीएचसी जैतपुर में तैनात सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) की मौत का पुलिस ने खुलासा किया है। सीएचओ को एक युवक तीन साल से लगातार परेशान कर रहा था। अश्लील चैट और आपत्तिजनक फोटो के माध्यम से लगातार ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर सीएचओ ने आत्महत्या की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
हमीरपुर जिले के एक गांव की रहने वाली महिला सीएचओ का शव 28 अप्रैल को जैतपुर में किराए के कमरे में पंखे से दुपट्टे के फंदे पर लटकता मिला था। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने सीएचसी जैतपुर में तैनात रहे डॉ. राजेश वर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच के दौरान पुलिस को महिला सीएचओ के मोबाइल फोन से अहम सुराग हाथ लगे। मोबाइल कॉल, चैट व व्हाट्सएप पर हुई बातचीत में सामने आया कि उसकी जान पहचान तीन साल पहले हर्षबिहार, पूर्वी दिल्ली निवासी कमल सिंह से हुई थी। वर्तमान में कमल जनपद मथुरा के वना गांव में रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।