{"_id":"6aed92dfe0cd1ff388090299","slug":"video-india-nepal-border-on-alert-for-diwali-and-chhath-those-without-id-cards-turned-back-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: दीपावली-छठ पर भारत-नेपाल सीमा अलर्ट, बिना पहचान पत्र वालों को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: दीपावली-छठ पर भारत-नेपाल सीमा अलर्ट, बिना पहचान पत्र वालों को लौटाया
दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए सोनौली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसबी और पुलिस के जवान यात्रियों के पहचान पत्र व सामान की सघन जांच कर रहे हैं। बिना आवश्यक पहचान पत्र के भारत में प्रवेश करने पहुंचे कुछ लोगों को वापस नेपाल लौटा दिया गया।
मुख्य सीमा मार्ग के साथ पगडंडी रास्तों और सीमावर्ती गांवों में भी गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्धों से पूछताछ के साथ वाहनों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। एसएसबी, पुलिस और नेपाल पुलिस संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही हैं। सीओ नौतनवा वसंत कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।