संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 25 Dec 2024 05:01 PM IST
Link Copied
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में जिला समन्वय विकास निगरानी समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने सभी को सीएम डैशबोर्ड में जनपद के लगातार पांच बार प्रथम आने की बधाई देते हुए कहा कि यह जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साझा प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दिए गए निर्देशों का अनुपालन जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी सुनिश्चित कराएं। जनप्रतिनिधियों के सुझावों और अनुरोधों के संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई करते हुए अधिकारी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं। कहा कि परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रमों को संबंधित जनप्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए संपादित करें। यदि किसी ग्राम को पीएमजीएसवाई के तहत जोड़ा जा रहा है तो नजदीकी ग्राम जो उक्त योजना की शर्तों को पूरा नहीं करता है तो उसे भी उस सड़क से जोड़ दिया जाए। उन्होंने फसल बीमा के संदर्भ में संबंधित कंपनी का स्थानीय कार्यालय जिला मुख्यालय पर खोलने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को सही जानकारी और उनकी समस्याओं का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का जनपद में प्रभाव आंकलन कर आख्या प्रतीत करने का निर्देश जिला कृषि अधिकारी को दिया। मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की प्रगति की जानकारी ली। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में शहरी क्षेत्रों में कुल पात्र लाभार्थी 30528 हैं, जिनमें 28066 आवास पूर्ण हैं, जबकि 2938 आवास का निर्माण प्रगति पर है। अवशेष आवासों को जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने रेलवे की ओर से मुआवजा वितरण और रेल लाइन निर्माण कार्य के प्रगति की भी जानकारी ली। बैठक में विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाईं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने जनपद में विद्यालयों के उच्चीकरण व सुंदरीकरण, आंगनबाड़ी केंद्रों में उच्च पोषण युक्त आहार के वितरण, गोरखपुर-महराजगंज मार्ग को डार्क स्पॉट मुक्त करने, मुसहर ग्रामों के सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संतृप्तिकरण, आयुष्मान गोल्डन कार्ड के निर्माण सहित विभिन्न नवाचारी कार्यों से अवगत कराया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।