{"_id":"67ee5932e6adf29a5208c36b","slug":"video-water-power-minister-swatantradev-singh-inaugurated-the-channelization-work-in-palia-2025-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पलिया में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने चैनेलाइजेशन के कार्य का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पलिया में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने चैनेलाइजेशन के कार्य का किया शुभारंभ
जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी के पलिया पहुंचे। उन्होंने यहां शारदा नदी के रेल पुल के पास आयोजित कार्यक्रम में अपस्ट्रीम और डाउन स्ट्रीम में चैनेलाइजेशन के कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा पूरे जिले में जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसमें पलिया में शारदा नदी में होने वाले कार्य को भी पूजन के बाद शुरू कराया है।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई विभाग की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा, गोला विधायक अमन गिरि, पलिया विधायक रोमी साहनी, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, लखनऊ मंडल की कमिश्नर रोशन जैकब, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा के साथ बाढ़ खंड के बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।