{"_id":"69a01b449b03dc14f60193cb","slug":"video-teachers-protest-at-the-bsa-office-premises-in-bareilly-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय परिसर में दिया धरना, टीईटी अनिवार्यता का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय परिसर में दिया धरना, टीईटी अनिवार्यता का विरोध
साल 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी के बीएसए कार्यालय परिसर में शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। धरने को संबोधित करते हुए शिक्षिका प्रतिभा यादव ने कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों ने नियमों के तहत सेवा प्राप्त की है, ऐसे में बाद में टीईटी अनिवार्य करना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से पुराने शिक्षकों को इस अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने कहा कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अंत में शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।