{"_id":"6813401b41cf6184820e7a6e","slug":"video-sp-protest-against-threats-and-attacks-on-mp-ramji-lal-suman-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांसद रामजी लाल सुमन को धमकी और हमलों के विरोध में सपा का प्रदर्शन, लखीमपुर खीरी में पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद रामजी लाल सुमन को धमकी और हमलों के विरोध में सपा का प्रदर्शन, लखीमपुर खीरी में पुतला फूंका
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में सपा ने बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा और कलक्ट्रेट गेट पर सपा महिला सभा ने मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंक कर सरकार को जमकर कोसा। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
बृहस्पतिवार को लोहिया भवन से कलक्ट्रेट तक जुलूस की शक्ल में बड़ी संख्या में सपाइयों ने पार्टी जिलाध्यक्ष की अगुवाई में प्रदर्शन किया। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के हौसले बढ़ गए है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह विफल हो गई है। यह भी बताया कि करणी सेना लगातार सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले और घर पर हमला कर रही है। यह हमला सांसद पर नहीं बल्कि पीडीए पर हमला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।