{"_id":"6af43b3f8d54a77bc203f090","slug":"video-preparations-for-chhath-puja-in-lakhimpur-kheri-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: महापर्व छठ पूजा की तैयारियां तेज, सेठ घाट पर बनने लगीं वेदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: महापर्व छठ पूजा की तैयारियां तेज, सेठ घाट पर बनने लगीं वेदियां
Mukesh Kumar
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:24 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत होगी। इसे लेकर शहर के सेठ घाट स्थित छठ पूजा स्थल पर साफ-सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम चल रहा है। पूजा के लिए महिलाओं और उनके परिवार के लोगों ने घाट पर वेदियां बनाना शुरू कर दिया। अब तक कई वेदियां बनाई जा चुकी हैं। वहीं, घाट की सफाई के लिए जेसीबी लगाई गई है। नदी की सफाई के साथ किनारे उगी झाड़ियों को भी हटाया जा रहा है। छठ पूजा का पर्व भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित है। इसमें महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना के लिए कठिन व्रत रखती हैं। मान्यता है कि छठी मैया संतान की रक्षा करती हैं और भगवान सूर्य की उपासना से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इस पर्व में महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी पूरे श्रद्धाभाव से व्रत और पूजा की तैयारियों में सहयोग करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।