{"_id":"6af35c5267705ecfec02c160","slug":"the-basic-department-has-geared-up-for-district-level-sports-competitions-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-189475-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर बेसिक विभाग ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर बेसिक विभाग ने कसी कमर
Tue, 10 Nov 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित की जा रही खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ब्लॉक और तहसील स्तर पर प्रतियोगिताएं संपन्न होने के बाद अब इसी सप्ताह जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से चयनित छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभाग ने कमर कस ली है।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए ब्लॉक और तहसील स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ ही आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा। जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाना है। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने का भी अवसर मिलता है। अब सभी खिलाड़ियों की निगाहें जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं पर टिकी हैं, जहां खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर मंडल स्तर तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।